Auraiya News: डेढ़ माह बाद सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज, बोलेरो चालक पर केस
औरैया, जुलाई 19 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक के मामले में पुलिस ने उपचार पूरा होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम बड़ईपुर निवासी ब्रह्मदत्त उर्फ राहुल पांच जून की रात करीब 10:30 बजे अपने मामा ललित कुमार के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। अछल्दा-महेवा मार्ग पर शिव मंदिर के पास बड़ी मोड़, मकरंदपुर के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ललित कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि ब्रह्मदत्त उर्फ राहुल के बाएं हाथ और पैर में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.