औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: जिलाधिकारी ने सोमवार को तहसील अजीतमल के विद्यानगर बाबरपुर, कस्बा बाबरपुर और अशोक नगर बाबरपुर में क्रय-विक्रय की गई भूमि का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विक्रय पत्रों के साथ संलग्न स्टांप पत्रों की भी जांच की और अधिकारियों को भूमि की मालियत का दोबारा परीक्षण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक स्टांप को निर्देशित किया कि संबंधित भूमि की बाजार कीमत का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। साथ ही विक्रय पत्रों के साथ लगाए गए स्टांप पत्रों के मूल्य का भी मिलान किया जाए। यदि जांच में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टांप शुल्क कम पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान उप निबंधक (स्टांप), तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार सहित संबंधित वि...