औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: गेहूं, आलू और सरसों की बुआई के बीच डीएपी के लिए कतारों में खड़े किसानों को सहकारी समितियों से राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ में अधिकारियों से वार्ता के बाद एम पैक्स कर्मचारी संगठन ने हड़ताल पर विराम लगा दिया है। इससे बुधवार से समितियों पर खाद वितरण शुरू होने का रास्ता खुल गया है। हालांकि, मंगलवार को अछल्दा क्षेत्र के खाद केंद्रों पर किसानों की परेशानी बनी रही। बैसोली में सर्वर की दिक्कत से खाद नहीं बंटी, जबकि नेविलगंज में शाम तक 85 किसानों को डीएपी मिल सकी। सचिवों की हड़ताल के चलते सहकारी समितियों पर वितरण प्रभावित था। ऐसे में खाद लेने के लिए किसानों का दबाव दूसरे केंद्रों पर बढ़ गया। मंगलवार सुबह पीसीएफ के बैसोली केंद्र पर डीएपी लेने के लिए किसान जुटने लगे। वितरण की मशीन में सर्वर की समस्या के कारण खाद नहीं ब...