Auraiya News: डीएपी के लिए दिनभर कतार, 400 को टोकन, सिर्फ 65 को मिली खाद
औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: रबी की बुआई के लिए डीएपी लेने पहुंचे किसानों को गुरुवार को दिनभर कतार में लगने के बाद भी मायूस लौटना पड़ा। कस्बे के नेविलगंज स्थित इफको ई-बाजार पर करीब 400 किसानों को टोकन दिए गए, लेकिन शाम तक केवल 65 किसानों को खाद मिल सकी। इस तरह 335 टोकनधारक किसानों का इंतजार खत्म नहीं हुआ। केंद्र पर भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में किसानों के कागज जमा कराकर टोकन बांटे गए। गेहूं, आलू और सरसों की बुआई के लिए डीएपी की जरूरत के बीच गुरुवार सुबह से ही इफको ई-बाजार पर किसानों का पहुंचना शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रामनगर समिति में पहुंची डीएपी, वितरण के दौरान उमड़ी भीड़ खाद लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं। समय बीतने के साथ भीड़ बढ़ती गई तो केंद्र पर व्यवस्था संभालना मुश्किल होने लगा। केंद्र प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.