औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: रबी की फसलों की बुआई के लिए डीएपी लेने मंगलवार को बैसोली पीसीएफ समिति पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लाइन में लगे किसानों के अभिलेख जांचने और अंगूठा लगवाने के बाद खाद बांटी गई। दोपहर साढ़े तीन बजे तक करीब 70 किसानों को खाद मिल सकी। इसके बाद सर्वर में दिक्कत आने से वितरण प्रभावित हो गया। करीब 65 किसानों के कागजात जमा कर उन्हें टोकन दिए गए। इन किसानों को बुधवार को खाद देने की बात कही गई है। बैसोली समिति पर मंगलवार सुबह 600 बोरी डीएपी का स्टॉक उपलब्ध था। खाद लेने के लिए सुबह से ही किसान पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ने पर किसानों को लाइन में लगवाया गया। समिति पर पहले उनके कागजात जांचे गए। इसके बाद मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद का वितरण किया गया। दोपहर तक किसानों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। करीब साढ़े तीन बजे तक 70 कि...