Auraiya News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दिल्ली से लौट रहे दो युवक घायल
औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: कुदरकोट। दिल्ली से कन्नौज स्थित अपने गांव लौट रहे दो युवक गुरुवार सुबह सड़क हादसे में घायल हो गए। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐरवाकटरा पहुंचाया। कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी 38 वर्षीय वीरपाल पुत्र सखन लाल और 40 वर्षीय रवि पुत्र लालाराम बाइक से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे देईपुर गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद मार्ग पर याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.