Auraiya News: डंपर के केबिन में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: जालौन रोड स्थित बुग्गी ढाबा के पास बुधवार तड़के एक डंपर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से पास खड़े अन्य डंपरों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि अचानक डंपर के केबिन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.