औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। अयाना-मुरादगंज मार्ग पर शंकरजी मंदिर के पास तेज रफ्तार टेंपो ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। भौतापुर डेरा निवासी रामऔतार ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब पौने आठ बजे उसका भाई महाराज सिंह टेंपो संख्या यूपी 79 एटी 9882 से घर लौट रहा था। आरोप लगाया कि चालक ने तेज गति और लापरवाही से टेंपो चलाते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में महाराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 10 अक्तूबर को मिली तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...