Auraiya News: ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर में दो घायल, एक रेफर
औरैया, अक्टूबर 29 -- Auraiya News: रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज-हरचंदपुर मार्ग पर रुरुकलां गांव के पास ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को रुरुगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को इटावा रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर खेत की जुताई करने के बाद लौट रहा था। वहीं, रुरुकलां गांव से ई-रिक्शा रुरुगंज की ओर आ रहा था। नरा की पुलिया के मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया।हादसे में रुरुकलां निवासी संदीप पुत्र छोटे सिसोदिया और दीपक पुत्र प्रेमचंद्र उर्फ पप्पू सक्सेना घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक के पैर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.