Auraiya News: ट्रेन से कटे बुजुर्ग की शिनाख्त कैंसर से पीड़ित थे
औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: मंगलवार को फफूंद और कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच बिझाई अंडरपास के पास रेल ट्रैक पर मिले बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हो गई है। बुजुर्ग भाग्यनगर के रहने वाले थे और कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को दवा लेने के लिए कानपुर जाने के लिए निकले थे। माना जा रहा है कि वो किसी ट्रेन से हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार को फफूंद रेलवे स्टेशन के एक कर्मी ने बिझाई अंडरपास से करीब 100 मीटर दूर कंचौसी की तरफ अप डाउन रेल ट्रैक के बीच बुजुर्ग का शॉप पड़ा देखा था। इस पर उसने दिबियापुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर उप निरीक्षक मदन गोपाल ,अवनीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी थी। अज्ञात के रूप में शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बुधवार को मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.