औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में वीआई टेलीकॉम कंपनी के टावर पर लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार देर रात हुए धमाके से निकला गर्म तेल सड़क किनारे बंधी दो भैंसों पर जा गिरा। इससे दोनों भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव निवासी रामप्रकाश शाक्य पुत्र जगन्नाथ शाक्य की दो भैंसें सड़क किनारे बंधी थीं। ग्रामीणों के अनुसार देर रात टेलीकॉम टावर पर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद ट्रांसफार्मर से निकला गर्म तेल दूर तक फैल गया और सड़क के दूसरी ओर बंधी दोनों भैंसों पर जा गिरा। गर्म तेल की चपेट में आने से दोनों भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। इनमें एक भैंस दूध देने वाली बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ल...