औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: कस्बे के इटावा रोड स्थित छह मरुआ कुएं के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब तीन सौ परिवार 24 घंटे से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने कई बार खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिजली न आने से लोगों को गर्मी और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। इटावा रोड पर छह मरुआ कुएं के पास लगे ट्रांसफार्मर से आसपास की बस्ती से लेकर औरैया रोड तक करीब तीन सौ परिवारों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार को ट्रांसफार्मर में खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों ने मरम्मत कर किसी तरह आपूर्ति बहाल कर दी थी। सोमवार दोपहर ट्रांसफार्मर में दोबारा खराबी आ गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इ...