Auraiya News: टूटे बिजली के तार से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के जलोखर गांव में शनिवार दोपहर बिजली का तार टूटकर छप्पर पर गिरने से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, जलोखर गांव निवासी नीलू के घर तक खंभे से बिजली का तार गया हुआ था। शनिवार दोपहर अचानक तार टूटकर छप्पर पर गिर गया, जिससे छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से पूरे घर में फैल गईं और घर में रखा सामान जलने लगा। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.