औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गोद ली क्षय रोगी विकास पाल पुत्र गंभीर पाल निवासी पढीन दरवाजा औरैया को पोषण किट देते हुए कहा कि दवा का नियमित सेवन करने से टीवी रोग से शीघ्र निजात मिल जाता है। उन्होंने कहा कि टीवी असाध्य बीमारी नहीं है इससे नियमित दवा सेवन करके शीघ्र छुटकारा पाया जा सकता है। रोगी को पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे वह कमजोरी महसूस न करे। इस अवसर पर क्षय रोग अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...