Auraiya News: टीम देख दुकान छोड़ भागा मिठाई विक्रेता, प्रतिष्ठान सीज
औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: रक्षाबंधन से पहले मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिधूना और सहायल क्षेत्र में छापेमारी की। बिधूना के भगत सिंह चौराहे पर टीम को देखकर मिठाई विक्रेता दुकान छोड़कर चला गया। दुकान में रेडीमेड मिठाई भंडारित मिलने पर पुलिस और दुकान मालिक की मौजूदगी में प्रतिष्ठान सीज कर दिया गया। अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कुल 84 किलो रेडीमेड मिठाई सीज की। मिल्क केक और बर्फी के नमूने भी जांच के लिए लिए गए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास और अनिल कुमार संखवार की टीम ने अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- टीमों ने उरई और कोंच में छापेमारी कर मिठाइयों के भरे नमूने, भेजे जांच कोमिठाई विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.