औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर में एक ही परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि पूरा गांव शोक में डूब गया। चार वर्षों से टीबी की बीमारी से जूझ रही महिला की सोमवार शाम मौत हो गई। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान पत्नी की मौत का सदमा पति सहन नहीं कर सका और उसकी भी मौत हो गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में पति-पत्नी के निधन से गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 35 वर्षीय पिंकी पिछले चार वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद 40 वर्षीय श्यामल दास पूरी रात गहरे सदमे में रहे। मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पत्नी क...