Auraiya News: टायर फटने से हाईवे पर पलटा लोडर, सड़क पर गिरे 25 मवेशी
औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार को पिछला टायर फटने से मवेशियों से भरा पिकअप लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। मोहारी गांव स्थित श्याम कोल्ड स्टोर के सामने हुए हादसे में वाहन में लदे करीब 25 भैंस के बच्चे सड़क पर बिखर गए। कुछ मवेशियों को हल्की चोटें आईं, जबकि चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए। पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मवेशियों को किनारे कराकर क्रेन से वाहन हटवाया। पिकअप लोडर पुखरायां पशु बाजार से मवेशियों को लेकर आगरा जा रहा था। औरैया से इटावा की ओर बढ़ते समय मोहारी गांव के पास उसका पिछला टायर अचानक फट गया। चालक वाहन को संभाल नहीं सका और लोडर हाईवे पर पलट गया। मवेशियों के सड़क पर बिखरने से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर अजीतमल कोतवाली पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम पहुंची। कोतवाल विनोद राजपूत और हाईवे टोल के डिप्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.