Auraiya News: झाड़ियों में सिमटा ककोर-वसुंधरा संपर्क मार्ग, हादसे का खतरा
औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: बूढ़ादाना-वसुंधरा रजवाहे की पटरी पर बने ककोर-वसुंधरा संपर्क मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों और घास से सड़क संकरी हो गई है। मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा बना हुआ है। शाम होने के बाद इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों की परेशानी और बढ़ जाती है। संपर्क मार्ग से प्रतिदिन आसपास के गांवों के लोग दोपहिया, चारपहिया और कृषि वाहनों से आवागमन करते हैं। सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई है। कई स्थानों पर झाड़ियां सड़क की सीमा तक फैल गई हैं। दो वाहन आमने-सामने आने पर चालकों को निकलने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में वाहन चालक किसी तरह सावधानी बरतकर निकल जाते हैं। शाम के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने और घनी झाड़ियों के कारण सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.