औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: अछल्दा-महेवा मार्ग पर चिमकुनी गांव के पास धंसे सड़क के पटरे को दुरुस्त कराने के लिए बुधवार सुबह पीडब्ल्यूडी के जेई जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। सेंगुर नदी पुल से करीब 200 मीटर पहले सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में मिट्टी की भराई कराई गई। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर लगे घूरे के ढेर भी जेसीबी से हटवाए गए। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से फरवरी 2024 में बनी अछल्दा-महेवा सड़क का पटरा चिमकुनी गांव के पास करीब 10 फीट तक धंस गया था। सड़क के बिल्कुल किनारे गहरा गड्ढा होने से वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ था। रात में सामने से वाहन आने पर किनारे उतरने वाले वाहनों के गड्ढे में जाने की आशंका थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के जेई राजेश पिपलानी ने मौ...