औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बल्लापुर गांव में पुराने नाले और आवागमन के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को गरमा गया। मिशन समाधान के तहत रास्ता खुलवाने पहुंची प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से कार्रवाई शुरू करने का प्रयास किया तो महिलाएं जेसीबी के आगे बैठ गईं। नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक समझाने और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास हुआ। विरोध जारी रहने के कारण टीम को बिना रास्ता खुलवाए वापस लौटना पड़ा। गांव निवासी गोपाल शुक्ला ने अजीतमल कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके मकान के सामने वर्षों पुराना नाला था। इससे आसपास के कई घरों के पानी की निकासी होती थी। इसी स्थान से उनके मकान सहित चार परिवारों के आने-जाने का रास्ता भी था। आरोप है कि करीब 18 माह पहले गांव के भारत सिंह प...