औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: नगर के मोहल्ला तरीन से जुमे की नमाज अदा करने निकले दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोहल्ला तरीन निवासी रेहानपुत्र ताहिर और पड़ोसी अरमान पुत्र इरशाद खान शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। देर रात तक अपने स्तर पर तलाश के बावजूद दोनों का पता नहीं चलने पर शनिवार को फफूंद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोनों किशोरों की अंतिम लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर ...