औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: अब आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए लोगों को अलग-अलग स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा औरैया में पहला आधुनिक आधार सेवा केंद्र तिलक नगर दक्षिण स्थित इटावा बाईपास रोड, खानपुर चौराहा, दयालपुर रोड पर संचालित किया गया है। इस केंद्र पर नए आधार कार्ड का नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से संबंधित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे जिले के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अधिक सुविधा और बेहतर सेवा मिलेगी। केंद्र प्रभारी ने बताया कि यह जनपद का पहला यूआईडीएआई संचालित आधुनिक आधार सेवा केंद्र है, जहां प्रतिदिन लगभग 250 से 300 नागरिकों के आधार नामांकन और आधार अपडेट से जुड़े कार्...