औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: जिले में आधार नामांकन और संशोधन के लिए संचालित 127 मशीनों के माध्यम से इस माह 3423 नए आधार बनाए गए, जबकि 17,124 आधार में संशोधन और अपडेट किए गए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई जनपद स्तरीय आधार समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। डीएम ने स्कूलों में पढ़ने वाले आधार से वंचित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न डाकघरों में 55 से अधिक आधार नामांकन संयंत्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। डीएम ने डाक विभाग के अधिकारियों को इन केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का आधार नामांकन और संशोधन कराने के साथ सुविधाओं का प्रचार करने को कहा। डीएम ने जिला बेसिक शिक्...