औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पं. बाबूराम पांडेय एकेडमी इंटर कॉलेज, औरैया रोड दिबियापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पं. बाबूराम पांडेय एकेडमी की टीम ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कैथावा को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में कुंवर हनुमंत सिंह बेला की टीम को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम में हिमांशु, प्रतीक, वेदप्रताप, जयवेंद्र, विकल, मयंक, अंकित, आयुष, सीटू, विपिन, अयान और शिवम ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम की उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यक्ष ललित पांडेय, निदेशक शरद पोरवाल और प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षक विकास राजपूत और इंद...