औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र का बहुचर्चित शव शिनाख्त प्रकरण शनिवार को उस समय पूरी तरह पलट गया, जब जिस व्यक्ति को मृत मानकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था, वह अचानक जिंदा अपने घर पहुंच गया। कमल सिंह के सकुशल लौटते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिस शव को कमल सिंह बताकर परिजनों के सुपुर्द किया गया था, वह किसका था। शव मिला, पहचान हुई और हो गया अंतिम संस्कार

कुछ दिन पहले शव की पहचान कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के जर्जर होटल के पास एक अज्ञात शव मिला था। शव कई दिन पुराना होने से बुरी तरह सड़ चुका था और चेहरा भी काफी हद तक क्षतिग्रस्त था। ऐसे में पहचान आसान नहीं थी। इसके बावजूद कमल सिंह के बड़े भाई दशरथ और गा...