औरैया, जुलाई 2 -- Auraiya News: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एनटीपीसी स्वास्थ्य केन्द्र, दिबियापुर में समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली द्वारा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय नायक, डॉ. संदीप गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेबी कृष्णा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रिया तथा स्टाफ नर्स गीता कटियार को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दिबियापुर के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. श्याम गुप्ता को भी उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान एवं समाज सेवा के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में ग्रुप की कोऑर्डिनेटर पूनम पुरवार, अध्यक्ष भारती पोरवाल एवं सदस्य सुनीता त्रिपाठी तथा बिंदू गुप्ता उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : रोटर...