औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: जायंट्स ग्रुप दिबियापुर सहेली की वार्षिक बैठक में रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगीता पोरवाल को अध्यक्ष चुना। पूनम अग्रवाल को महामंत्री और शशि गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, समन्वयक पूनम पुरवार और यूनिट डायरेक्टर प्रीति पोरवाल की मौजूदगी में हुई बैठक में पूनम गुप्ता व ज्योति त्रिपाठी को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ. सपना गुप्ता को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।कार्यक्रम की थीम गुलाबी रखी गई थी। सभी सदस्य गुलाबी रंग की साड़ी और अन्य परिधानों में सजकर पहुंचीं। कार्यक्रम के संयोजन में रितु गुप्ता और डॉ. श्याम गुप्ता का प्रमु...