Auraiya News: जाम से बचने को सर्विस रोड पर उतरा कंटेनर पलटा, चालक सुरक्षित
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: गढ़िया ओवरब्रिज के पास रविवार शाम जाम से बचने के लिए सर्विस रोड से गुजर रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। कंटेनर सड़क के किनारे पलटने से यातायात पर खास असर नहीं पड़ा। सोमवार सुबह इटावा से क्रेन मंगाकर कंटेनर हटवाया गया। प्रयागराज निवासी चालक राम मिलन यादव कंटेनर में बिहार से सामान लेकर राजस्थान जा रहे थे। रविवार शाम गढ़िया ओवरब्रिज के आसपास मुख्य मार्ग पर जाम लगा था। इससे चालक ने कंटेनर को सर्विस रोड से निकालने का प्रयास किया। इटावा की ओर जाते समय कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के किनारे पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कंटेनर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। चालक को गंभीर चोट नहीं आई। कंटेनर सड़क किनारे होने के कारण वाहनों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.