औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुर्वा वर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले रुरुगंज के निजी अस्पताल और फिर बिधूना सीएचसी ले गए। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। फिरोजाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी 28 वर्षीय बेटी अंजू की शादी करीब छह वर्ष पहले पुर्वा वर निवासी रामलखन के बेटे धीरेंद्र से की थी। दंपति की चार वर्षीय बेटी राधिका और आठ माह का बेटा कार्तिक है।रविवार देर रात अंजू की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रुरुगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने बिधूना सीएचसी भेज दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया...