औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के ईटाहा गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार ईटाहा गांव निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार ने शनिवार रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर पड़ोसियों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचौली पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: संदिग्धावस्था में युवक की मौत घट...