औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: दरबटपुर गांव में जल मिशन के तहत खोदे गए खुले गड्ढे में गिरने से भैंस की मौत हो गई। देर रात पुलिस और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को बाहर निकाला गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने काम करा रही संस्था की लापरवाही पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पहले ही गड्ढों को बंद कराने की मांग की गई थी, इसके बावजूद उन्हें खुला छोड़ दिया गया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को खुले गड्ढे तत्काल बंद कराने के निर्देश देते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है। दरबटपुर गांव निवासी बबलू की 15 वर्षीय पुत्री रविवार देर शाम खेत से भैंस लेकर घर लौटी थी। वह घर के बाहर भैंस को खूंटे पर बांध रही थी। इसी दौरान भैंस अचानक झटका देकर भागी और पास में जल मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में मुंह के बल जा गिरी। परिजनों और ग्रामीणों ने भैंस को बाहर ...