औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। लगातार बारिश से फतेहपुर और बेला मंडी रोड पर जलभराव से परेशान लोग रविवार को सड़क पर उतर आए। फतेहपुर गांव में पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं मिलने पर जेसीबी से सड़क के बीच का हिस्सा काटकर अस्थायी रास्ता बनाया गया। इसके बाद आबादी में जमा पानी पांडव नदी की ओर निकलना शुरू हुआ। ग्रामीणों ने सड़क काटने को अस्थायी उपाय बताते हुए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। फतेहपुर गांव में बारिश का पानी घरों और रास्तों के आसपास जमा हो गया था। निकासी बंद होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। सूचना पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंबुज सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रोहित यादव और भाजपा जिला महामंत्री शीलू कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जलभराव की स्थिति देखी। पानी निकालने के लिए जेसीबी बुलाकर स...