औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: फोटो: 10 इंटरलाकिंग सड़क पर भरा पानी। अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के मोहल्ला आजाद नगर में लाखों रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़क जलभराव के कारण बदहाल हो गई है। कई महीनों से सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा रहने से इंटरलॉकिंग धंसने लगी है और कई स्थानों पर ईंटें उखड़ गई हैं। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी की समस्याएं मोहल्ला निवासी अश्वनी मिश्रा, अनुज दुबे, पिंकू सविता और गौरव सविता ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में गंदा पानी लगातार सड़क पर भरा रहता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होती ज...