औरैया, सितम्बर 10 -- Auraiya News: जिले में जर्जर और जीर्ण-शीर्ण हो चुके शैक्षणिक भवनों एवं छात्रावासों की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चिंता जताई है। गुरुवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी बृजेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जर्जर भवनों को चिह्नित कर उनकी तकनीकी जांच कराने और जरूरत के अनुसार मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं का निदान जल्द किया जाएजर्जर भवनों की स्थिति कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज और पीजी छात्रावास समेत जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के भवनों का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की। कहा कि जिन भवनों की स्थिति खराब है, उनकी तकनीकी जांच और सुरक्षा ऑडिट कराया जाए। विद्यार्थियों के लिए खतरा बने भवनों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जा...