औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कस्बा के विद्यानगर स्थित भटा रोड पर जर्जर विद्युत पोल से मंडरा रहे हादसे के खतरे को लेकर हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसका असर देखने को मिला। विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पोल को बदलवा दिया। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। विद्यानगर के भटा रोड स्थित प्रथम ट्रांसफार्मर के पास लगा विद्युत पोल काफी पुराना हो चुका था। उसमें दरार पड़ने के साथ वह एक ओर झुक गया था। पोल पर हाईटेंशन लाइन होने के कारण स्थानीय लोगों में हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग को ज्ञापन देकर पोल बदलने की मांग भी की थी।हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जर्जर पोल को हटाकर उसकी जगह नया ...