औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव भैंसोल में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। आरोपितों की गिरफ्तारी तथा हल्का इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। करीब 24 घंटे तक चले गतिरोध के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव की मौजूदगी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। परिजनों के अनुसार 22 जून की रात जमीन के पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर लोहे की सरिया से हमला कर महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- A...