Auraiya News: जमीन की पैमाइश से पहले खेत जोता, विरोध पर सीने पर तमंचा लगाने का आरोप
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में भूमि बंटवारे का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक व्यक्ति ने दो लोगों पर रात में घर पहुंचकर सीने पर तमंचा लगाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर निवासी रामशंकर पुत्र मेवाराम ने पुलिस को बताया कि उसका अपने भाई शिवशंकर उर्फ छोटे पंडित से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आठ अक्तूबर को बिधूना तहसील के राजस्व निरीक्षक को जमीन की पैमाइश करनी थी। आरोप है कि इससे एक दिन पहले शिवशंकर ने प्रदीप सक्सेना के साथ मिलकर विवादित खेत की जबरन जुताई करा दी। रामशंकर ने इसकी शिकायत अछल्दा थाने में की थी।पीड़ित का आरोप है कि शिकायत की रंजिश में शिवशंकर ने वराहार थाना बिधूना निवासी अमीश दीक्षित को बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.