Auraiya News: जन सेवा केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख
औरैया, जुलाई 4 -- Auraiya News: नगर के बर्की टोला मोहल्ले में थाना परिसर के पास स्थित एक जन सेवा केंद्र में शुक्रवार रात संदिग्ध रूप से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा इनवर्टर, बैटरी, काउंटर, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई। जन सेवा केंद्र संचालक शब्बीर कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान आग से नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार घटना में करीब आठ हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.