औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: नोएडा से छुट्टी पर घर आए युवक का शव सोमवार सुबह हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर आम के पेड़ से लटका मिला। युवक के हाथ पीले गमछे से बंधे थे। जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल मिला, जबकि पास में उसकी बाइक खड़ी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश पाल पुत्र शिव प्रकाश नोएडा में निजी अग्निशमन वाहन चलाते थे। वह 18 अक्टूबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे कहीं जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह हालेपुर निवासी राजीव पाल खेतों की ओर टहलने निकले थे। हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर गंगाराम के खेत के पास आम के पेड़ से ...