औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: मिशन शक्ति-6.0 अभियान के तहत शुक्रवार को महिला कल्याण और पुलिस विभाग ने दिबियापुर तथा राजकीय हाईस्कूल बिझाई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकार, आत्मरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने स्लोगन बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। दिबियापुर थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्र पर सम्मान एवं प्रतिक्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारिवारिक परामर्श से जुड़े मामलों के परिवारों को बुलाकर उनसे संवाद किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परामर्श प्रक्रिया के बाद परिवारों की स्थिति की जानकारी ली और उसके परिणामों पर प्रतिक्रिया प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: मिशन शक्ति टीम ने किया छात्राओं को जागरूक पर...