Auraiya News: छत से आंगन में गिरी 13 वर्षीय किशोरी, हालत गंभीर
औरैया, अगस्त 31 -- Auraiya News: कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में सोमवार को छत से आंगन में गिरने से 13 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। शास्त्री नगर निवासी पंकज की 13 वर्षीय बेटी गुनगुन सोमवार को घर की छत पर थी। बताया गया कि छत और आंगन के बीच सुरक्षा जाल नहीं लगा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से सीधे आंगन में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो गुनगुन घायल अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर में कई जगह चोटें आई थीं। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.