Auraiya News: छत पर टहल रहे युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत
औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में भीषण गर्मी के बीच घर की छत पर टहल रहे 38 वर्षीय देवेंद्र की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार रात भोजन करने के बाद 38 वर्षीय देवेंद्र उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान छत के बेहद पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। उन्हें करंट लगते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने सूखी लकड़ी, बांस और फावड़े के हत्थे की मदद से किसी तरह उन्हें बिजली के तार से अलग किया। इसी बीच फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.