औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। चोरी की पिकअप लोडर लेकर जा रहे आरोपित को पुलिस ने शनिवार रात बढ़ुआ बंबा पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ औरैया, कानपुर नगर और झांसी के विभिन्न थानों में चोरी, वाहन चोरी, चोरी के माल की बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी की पिकअप लेकर एक युवक बढ़ुआ बंबा पुलिया के पास दिबियापुर की ओर जाने वाली बंबा पटरी पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पुलिया से करीब 20 मीटर दिबियापुर की ओर रात करीब 9:05 बजे युवक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम 24 वर्षीय बॉवी चक निवासी सारी,...