औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग ने शनिवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट और उन्नत श्वास नली प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित की। इसमें एमबीबीएस विद्यार्थियों, रेजिडेंट चिकित्सकों और प्रशिक्षु चिकित्सकों को आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने की तकनीक सिखाई गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को समय पर सीपीआर देने, सांस रुकने की स्थिति में प्राथमिक उपचार करने और श्वास नली का सुरक्षित प्रबंधन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में सही समय पर उचित उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। कार्यशाला प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन शर्मा के निर्देशन में हुई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सीपीआर बचा ...