औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सांफर गांव में रविवार सुबह चाशनी बनाते समय कढ़ाई पलटने से महिला झुलस गई। चीख सुनकर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। सांफर गांव निवासी 58 वर्षीय नीलम तिवारी पत्नी स्वर्गीय विजय शंकर रविवार सुबह घर में कढ़ाई में चाशनी बना रही थीं। इसी दौरान अचानक कढ़ाई पलट गई और गर्म चाशनी उनके हाथ पर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी अजीतमल ले गए। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताते हुए घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...