औरैया, अगस्त 23 -- Auraiya News: बेला, संवाददाता। भूमि बिक्री से प्राप्त चार लाख रुपये की धनराशि खाते में जमा कराने और इसके बाद निकासी के मामले में जांच के बाद क्षेत्रीय लेखपाल चंद्रकुमार को निलंबित कर दिया गया है। तहसीलदार की जांच में वित्तीय अनियमितता और पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के तथ्य सामने आने पर उप जिलाधिकारी बिधूना ने यह कार्रवाई की है। मामले की विभागीय जांच नायब तहसीलदार एरवाकटरा को सौंपी गई है।

निलंबन कारण उप जिलाधिकारी बिधूना की ओर से जारी निलंबन आदेश के मुताबिक तहसीलदार ने 21 अगस्त को जांच आख्या प्रस्तुत की थी। इसमें क्षेत्र रुरुगंज तहसील बिधूना में तैनात लेखपाल चंद्रकुमार के खिलाफ प्राप्त शिकायत की जांच का विवरण दिया गया। जांच में गाटा संख्या 522/4 से संबंधित भूमि की बिक्री से प्राप्त चार लाख रुपये की धनराशि खाते में ...