Auraiya News: चार युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई
औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: अछल्दा। थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को पकड़कर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की। पुलिस ने चारों का चालान कर एसडीएम न्यायालय बिधूना में पेश किया। पुलिस के अनुसार नगलाझाल निवासी राजीव उर्फ रिंकू, नगला चिंता निवासी मोनू व अरुण कुमार और गुनौली निवासी बृजेश के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों को एसडीएम न्यायालय बिधूना में पेश किया। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजकता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.