Auraiya News: चकमार्ग को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंचा विवाद
औरैया, अगस्त 28 -- Auraiya News: हमीरपुर गांव में चकमार्ग और ग्रामसभा की भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गया है। एक पक्ष ने चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, जबकि दूसरे पक्ष ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए मौके पर निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराने की मांग की है। हमीरपुर निवासी शिववीर सिंह ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चकमार्ग और ग्रामसभा की भूमि को लेकर की गई शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा संख्या 0125/26 दर्ज कराया गया है। उनका दावा है कि चकबंदी के दौरान आवंटित भूमि पर वह खेती कर रहे हैं और उन्होंने किसी के आवागमन का रास्ता नहीं रोका है। शिववीर का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक प्रभाव के चलते परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिस भूमि को लेकर विवाद है, वह उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.