Auraiya News: चकबंदी की समस्या लेकर दफ्तर नहीं जाएंगे किसान, गांव में ही होगा निस्तारण
औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब कंचौसी के किसानों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। चकबंदी अधिकारी गांव के प्रत्येक मजरे में बैठकर किसानों की आपत्तियां लेंगे और उनका नियमानुसार निस्तारण करेंगे। मंगलवार को कंचौसी में आयोजित जनचौपाल में अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद ने इसके निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में आयोजित जनचौपाल में गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को लेकर किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान किसानों से चकबंदी से संबंधित आपत्तियां भी प्राप्त की गईं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने किसानों को आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि चकबंदी अधिकारी सदर गांव में ही बैठकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.