औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: मारपीट में घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में स्ट्रेचर और एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगा है। बिधूना रेफर किए जाने के बाद परिजन घायल छात्र को गोद में उठाकर अस्पताल से बाहर लाए और बाइक से सीएचसी बिधूना ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

थाने में शिकायत पीड़ित पक्ष ने बेला थाने में शिकायत देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर गांव निवासी विवेक कुमार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोचिंग पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोककर मारपीट कर दी। हमले में विवेक के सिर और हाथ में चोट आई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी बेला लेकर पहुंचे। परिजनों का ...